मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

नर्सिंगहोम में आर्म्स के साथ हंगामा कर रहा पिता-पुत्र गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण। जिले के कोटवा बाजार स्थित फ्लाई ओवरब्रिज के नज़दीक

एक निजी नरसिंह होम में आर्म्स के साथ हंगामा कर रहे बाप-बेटे को पुलिस ने

गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पिता कोटवा थाने के पोखरा गांव का भूपेंद्र

कुमार है।

डीएसपी सदर 2 जितेश पांडेय ने बताया है कि पुलिस को

सूचना मिली कि आर्म्स के साथ एक व्यक्ति नर्सिंगहोम में हंगामा कर रहा है।

पुलिस के पहुंचने के बाद उक्त व्यक्ति को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया गया।

मौके पर ही उसके नाबालिग बेटे को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके

पास से 1 कट्टा, 3 जिंदा कारतूस,एक खोखा व एक बाइक जब्त किया गया है। इस

मामले को लेकर नर्सिंगहोम के संचालक पुजेश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराया है।

बताया

गया है कि भूपेंद्र नर्सिंगहोम संचालक से पहले से ही बार बार रंगदारी

मांगता था। इस दौरान 29 मई की रात को भी वह रंगदारी मांगने पहुंचा और साथ

ही गाली-गलौज करने लगा, जिसके बाद नर्सिग होम के स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस

को दी। जहां से बाप के साथ ही बेटे को पकड़ा गया।गिरफ्तार किए गए युवक का

आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें