मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

नुपुर शर्मा के समर्थक की हत्या के बाद उदयपुर में बवाल, इंटरनेट सेवा बंद, गहलोत ने की शांति की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उदयपुर : उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थक कन्हैलाल की हत्या के बाद बवाल शुरू हो गया है। सैकड़ों लोग सड़क पर उतरकर कन्हैलाल के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। एक दो जगह-जगह आगजनी की घटना भी सामने आई है। मालदास बाजार में दुकानें बंद कर दी गई हैं। उधर, पुलिस ने शहर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। हालात काबू में करने के लिए शहर में बड़ी संख्या मं पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

कन्हैलाल की हत्या के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, उदयपुर की यह घटना मामूली घटना नहीं है, ये कल्पना से बाहर है कि कोई व्यक्ति ऐसा भी कर सकता है। हम चाहते हैं कि ऐसे समय में तनाव पैदा न हो, सब मिलकर शांति से रहें। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगी हुई है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार की जाएगी। उन्होंने कहा, मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास न करें। वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा।

गहलोत ने कहा, यह चिंता की बात है। इस प्रकार से किसी की हत्या कर देना दुखद और शर्मनाक है। माहौल ठीक करने की जरूरत है। पूरे देश में तनाव का माहौल बन गया है। मैं बार-बार पीएम और गृह मंत्री को बोलता हूं कि देश को संबोधित करें। पीएम को अपील करनी चाहिए कि हम किसी भी कीमत पर हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सब प्रेम और भाईचारे से रहें।

दुकान में घुसकर काटी गर्दन

दरअसल, हत्या का मामला शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र का है। यहां रहने वाला कन्हैयालाल टेलरिंग की दुकान चलाता है। मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान अचानक से दुकान में घुसे दो मुस्लिम युवकों ने गड़ासे से उस पर हमला कर दिया। करीब सात वार करने से उसकी गर्दन कटकर अलग हो गई। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आया उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से हो गया है। उसे इलाज के लिए शहर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है। बाजार बंद हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें