मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में कोरोना संक्रमित से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या, मिले 12481 नए केस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कुछ कम होती दिख रही है। इस बात की गवाही आंकड़े दे रहे हैं जो सरकार की ओर से जारी हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में जो नए संक्रमितों की संख्या आई है वह बीते हफ्ते के मुकाबले काफी कम है। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या 12,481 रही।

वहीं, नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों की रही। कुल 13,583 लोग इस बीमारी को मात देकर ठीक हुए हैं। इधर मौत के आंकड़ों पर सरकार की चिंता जारी है। यह कम होने का नाम नहीं ले रही है, हालांकि सरकार अपने स्तर से पूरा प्रयास कर रही है कि इस आंकड़े को कम किया जाए। दिल्ली में एक बार फिर 347 लोग इस महामारी के कारण मौत की आगोश में चले गए हैं।

वैक्सीन की किल्लत पर बोले कजरीवाल -मिलकर लड़ें इस लड़ाई को

इधर, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीन की तरह ही पीपीई किट की हुई किल्लत का उदाहरण देते हुए कहा कि आपको याद होगा, जब देश में कोरोना की पहली लहर आई थी, तब हमारे देश में पीपीई किट की कितनी किल्लत थी, पीपीई किट लेने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ता था? जरा सोचिए कि अगर उस उस समय केवल दो कंपनियों को पीपीई किट बनाने का अधिकार होता, तो क्या आज देश में पीपीई किट मिलते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज कई भारतीय कंपनियां पीपीई किट बना रही हैं। इसलिए हम आज किसी और पर पीपीई किट के लिए निर्भर नहीं हैं।

हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी फार्मा कंपनियां

भारत में बेहतरीन इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी फार्मा कंपनियां हैं। हमारे पास विश्व के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक हैं। मैं निश्चित तौर पर यह कह सकता हूं कि यदि उन्हें अवसर दिया गया, तो वे अपना भरपूर सहयोग देंगे। वैक्सीन का उत्पादन करने वाली कंपनियों के लाभ का एक अंश हम रॉयल्टी के रूप में उन दोनों कंपनियों को दे सकते हैं, जिन्होंने मूल फार्मूले की खोज की है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस तरह हम अगली कोरोना की लहर के पहले भारत के हर नागरिक को सुरक्षा कवच प्रदान कर पाएंगे। मेरा केवल एक ही मकसद है कि किस तरह हम सब मिलकर हर भारतीय को कोरोना से बचा पाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें