मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में लगेगा न्यूक्लियर पावर प्लांट : मनोहर लाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में लगेगा न्यूक्लियर पावर प्लांट : मनोहर लाल

पटना। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने देश की ऊर्जा स्थिति और भविष्य की योजनाओं को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार में एक न्यूक्लियर पावर प्लांट लगेगा। केंद्र सरकार ने इसकी सहमति दे दी है।राजधानी पटना स्थित होटल ताज में मंगलवार को पांचवीं क्षेत्रीय ऊर्जा बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बिहार में बिजली के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। ऊर्जा क्षेत्र में बिहार अब अग्रिणी राज्यों की कतार में खड़ा है। इस क्षेत्र में काफी आगे बढ़ा है। उन्होंने बिहार में 80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कामयाबी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह एक रिकॉर्ड है। बिहार बिजली के क्षेत्र में पिछड़ माना जाता था, लेकिन आज काफी आगे बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बिहार से न्यूक्लियर पावर की मांग की गई है। बिहार सरकार न्यूक्लियर पावर लगाए, हम उसमें मदद करेंगे। बिहार से बिजली स्टोरेज के लिए 1000 मेगावॉट के लिए मांग की गई है। अगले 6 महीने में अतिरिक्त 500 मेगावाट की सप्लाई कर दी जाएगी। देश में जरूरत के अनुसार बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।केंद्रीय मंत्री मनोहर ने कहा कि भारत पहले पॉवर डिफिसिट देश के नाम से जाना जाता था , लेकिन हम आज बिजली की जरूरत को पूरा कर रहे हैं। उसके साथ-साथ भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश और नेपाल को बिजली निर्यात भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है । देश में थर्मल पावर, सोलर, विंड पावर और स्टोरेज के प्रोजेक्ट पर काम चल रहे हैं। बैठक में सभी राज्यों में कम से कम एक परमाणु बिजली घर का निर्माण करने को लेकर योजना बनाई गई है। साल 2035 तक पावर सेक्टर के लिए विजन तैयार किया गया है। जिसे तय समय में एनडीए सरकार में पूरा किया जाएगा।सम्मेलन में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केंद्रशासित प्रदेश अंडमान-निकोबार के ऊर्जा मंत्री भी शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें