मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

एनएसयूटी नवाचार, नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण की एक प्रयोगशालाः रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एनएसयूटी नवाचार, नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण की एक प्रयोगशालाः रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ यशोभूमि में आयोजित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी युवाओं को बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी नवाचार, नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण की एक प्रयोगशाला है। यहां से निकले युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश की प्रगति में निर्णायक भूमिका निभाएंगे, यही अपेक्षा और विश्वास है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भरता और स्टार्टअप संस्कृति के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं। नवाचार आज केवल विचार नहीं, बल्कि नीति और प्राथमिकता बन चुका है। इसी विजन के अनुरूप दिल्ली सरकार भी कौशल, तकनीक, अनुसंधान और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है ताकि राजधानी के युवा वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनें।इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद तथा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें