मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

एनएसडीएल का शेयर इश्यू प्राइस से 10 प्रतिशत ऊपर लिस्ट, इंट्राडे में बनाया 920 रुपए का हाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) का शेयर बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर अपने इश्यू प्राइस 800 रुपए के मुकाबले 80 रुपए या 10 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 880 रुपए पर लिस्ट हुआ।

हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम 16 प्रतिशत होने के कारण निवेशकों को और अधिक कीमत पर लिस्टिंग की उम्मीद थी।

लिस्टिंग के बाद शेयर में तेजी देखी गई और इंट्रा-डे में 920 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ। दोपहर एक बजे एनएसडीएल का शेयर 913 रुपए पर कारोबार कर रहा था, जो कि उसके इश्यू प्राइस से करीब 15 प्रतिशत अधिक है।

एनएसडीएल के 4,012 करोड़ रुपए के आईपीओ को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। पब्लिक इश्यू 41.02 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) का हिस्सा 103.97 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 34.98 गुना और रिटेल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 7.76 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

एनएसडीएल की लिस्टिंग के बाद, उसकी प्रतिद्वंद्वी सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) को शेयर बाजार में दबाव का सामना करना पड़ा और दोपहर को उसके शेयर 2.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,531.10 रुपए पर थे।

शेयर की लिस्टिंग के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 17,600 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

सीडीएसएल से प्रतिस्पर्धा के बीच एनएसडीएल की स्थिर आय और मार्केट लीडरशिप, इसके शेयर को मजबूत कर रहे हैं।

एनएसडीएल मूल्य-आधारित लेनदेन और संस्थागत खाता होल्डिंग्स में अग्रणी है और इसके पास मजबूत तकनीकी इन्फ्रास्ट्रक्चर है। यह सीडीएसएल के साथ ऐसे व्यवसाय में काम करता है, जहां नए प्रतिस्पर्धियों के लिए प्रवेश की एक बाधा है।

शेयर डिपॉजिटरी फर्म ने पूंजी बाजार से 4,012 करोड़ रुपए जुटाने के लिए अपना आईपीओ लॉन्च किया था, जिसका प्राइस बैंड 760 रुपए से 800 रुपए प्रति शेयर तय किया था। आईपीओ में केवल ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल था, जिसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जा रहा है। एनएसडीएल को आईपीओ से कोई आय नहीं प्राप्त हुई है।

एनएसडीएल का आईपीओ लाने की वजह सेबी का वह नियम था, जिसमें यह कहा गया था कि कोई भी कंपनी डिपॉजिटरी फर्म में 15 प्रतिशत से ज्यादा की हिस्सेदारी नहीं रख सकती है।

इस कारण, सेबी के नियमों का पालन करने के लिए एनएसडीएल की लिस्टिंग महत्वपूर्ण थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें