मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

अब बुलेट ट्रेन परियोजना से भी जुड़ेगा पश्चिम बंगाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुभेंदु संग की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अब बुलेट ट्रेन परियोजना से भी जुड़ेगा पश्चिम बंगाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुभेंदु संग की बैठक

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय नबान्न में शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई है। बैठक में राज्य में रेल परियोजनाओं के विस्तार, मेट्रो विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक से पहले दोनों पक्षों ने संयुक्त पत्रकार वार्ता भी की, जिसमें रेल मंत्री ने पश्चिम बंगाल में चल रही और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पूर्व की सरकारों के समय रेल परियोजनाओं को लेकर कई बार अनुमति मिलने में देरी होती थी और कुछ मामलों में काम न्यायालय तक पहुंच जाता था, जिससे परियोजनाओं की गति प्रभावित होती थी। उन्होंने चिंगड़ीघाटा मेट्रो परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय कई अड़चनें आई थीं, लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं और केंद्र व राज्य के बीच बेहतर समन्वय से परियोजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल में विकास कार्यों के लिए अनुकूल माहौल बना है और इससे रेल क्षेत्र में भी तेजी आएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में दिल्ली से सिलिगुड़ी तक बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है, जिससे यह दूरी लगभग छह घंटे में पूरी की जा सकेगी। प्रस्तावित मार्ग दिल्ली से लखनऊ और पटना होते हुए सिलिगुड़ी को जोड़ेगा, जिससे पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आने की संभावना है।

इस दौरान रेल मंत्री ने पश्चिम बंगाल के रेल ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में 538 फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया जाएगा, जिससे रेल मार्गों पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही 40 से अधिक अंडरपास परियोजनाओं के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त हो चुके हैं, जिससे काम में तेजी लाई जाएगी।

अश्विनी वैष्णव ने यह भी घोषणा की कि देशभर में अमृत भारत योजना के तहत 102 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, जिनमें पश्चिम बंगाल के भी कई स्टेशन शामिल होंगे। इसके अलावा गोपीबल्लभपुर-नयाग्राम रेल नेटवर्क के विस्तार पर भी काम किया जाएगा, जिससे आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में रेल क्षेत्र में कुल एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे राज्य में आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी।

इसी के साथ कोलकाता मेट्रो के विकास को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है, जिसके तहत आने वाले पांच वर्षों में लगभग 60 नई पीढ़ी की मेट्रो ट्रेनों को शामिल किया जाएगा, जिससे शहरी परिवहन व्यवस्था और अधिक आधुनिक और तेज बनेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें