मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

अब फेसबुक, ट्विटर, गूगल ने दी हांगकांग छोड़ने की धमकी, इसकी वजह क्‍या है

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सोशल नेटवर्किग कंपनियां फेसबुक ट्विटर और गूगल ने हांगकांग सरकार को धमकी दी है कि डाटा संरक्षण के कानूनों में अगर अधिकारियों ने बदलाव करने की कोशिश की तो वह इस क्षेत्र में कामकाज बंद कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर।

हांगकांग : सोशल नेटवर्किग कंपनियां फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने हांगकांग सरकार को धमकी दी है कि डाटा संरक्षण के कानूनों में अगर अधिकारियों ने बदलाव करने की कोशिश की तो वह इस क्षेत्र में कामकाज बंद कर देंगे। दूसरी ओर, हांगकांग की नेता कैरी लैम ने कहा कि 'विचारधाराएं' राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन रही हैं। उन्होंने अभिभावकों, अध्यापकों और धार्मिक नेताओं से आग्रह किया कि वह किशोरों के व्यवहार पर नजर रखें। साथ ही प्रशासन के कानून तोड़ने वालों के संबंध में जानकारी दें।

सोशल नेटवर्किग कंपनियों फेसबुक, ट्विटर और गूगल आदि ने कहा है कि हांगकांग में डाटा प्रोटेक्शन के तहत नए कानून लाकर गलत इरादे से लोगों की आनलाइन सूचनाएं न मांगी जाएं। इंटरनेट कंपनियों के समूह डब्ल्यूएसजे की ओर से भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि इन कंपनियों को लगता है कि इस कानून में संशोधन करके उनके कर्मचारियों को आपराधिक जांच के दायरे में लाया जाएगा। या फिर यूजर्स को अपनी किसी निजी पोस्ट के लिए आपराधिक जांच के दायरे में लाया जाएगा।

बम विस्फोट की साजिश में नौ छात्र गिरफ्तार

हांगकांग की नेता कैरी लैम ने कहा कि वित्तीय केंद्र पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत चीनी प्रशासन का कब्जा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक साप्ताहिक कांफ्रेंस में सरकारी आदेश से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा नहीं हो सकता है। लैम के वक्तव्य के बाद पुलिस ने कहा कि नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आतंकी गतिविधियों के संदेह में गिरफ्तार किए गए इन छात्रों में कुछ तो माध्यमिक शिक्षा के हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोग आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं और वह बम विस्फोट की साजिश में लिप्त पाए गए। इन पर आरोप है कि इन्होंने टीएटीपी बमों से अदालतों, सुरंगों, रेलों को उड़ाने की साजिश रची है

उल्लेखनीय है कि विगत मई में हांगकांग के डाटा प्रोटेक्शन कानून में लोगों की निजी जानकारियां इंटरनेट पर प्रसारित करने से रोकने के संबंध में कुछ नए प्रविधान जोड़ने की बात कही गई थी। इसकी सजा 1.28 लाख डालर (10 लाख हांगकांग डालर) का जुर्माना करने का प्रविधान जोड़ने का प्रस्ताव है। इन प्रतिबंधों से बचने का बस यही तरीका है कि आइटी कंपनियां हांगकांग में निवेश करना और सेवाएं देना बंद कर दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें