मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

अब खेल-खेल में विज्ञान सीखेंगे बच्चे, मिनी साइंस वर्ल्ड कराएगा रोमांचक अनुभव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अब खेल-खेल में विज्ञान सीखेंगे बच्चे, मिनी साइंस वर्ल्ड कराएगा रोमांचक अनुभव

मीरजापुर में बनेगा हाईटेक साइंस पार्क, न्यूटन के सिद्धांत से लेकर भूकंप सिम्युलेटर तक मिलेगा मीरजापुर। अब बच्चों को विज्ञान सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखेगा। जल्द ही यहां बनने वाले 'साइंस पार्क' में बच्चे सौरमंडल की सैर, न्यूटन के नियमों की प्रत्यक्ष झलक और भूकंप सिम्युलेटर जैसे आधुनिक प्रयोगों का अनुभव कर सकेंगे। केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश शासन की संयुक्त पहल पर प्रदेश के 17 मंडलों, जिनमें मीरजापुर भी शामिल है, में साइंस पार्क बनाए जाएंगे।विज्ञान होगा अब खेल-खेल मेंलखनऊ के रीजनल साइंस सेंटर की तर्ज पर बनने वाला यह साइंस पार्क बच्चों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में रुचि बढ़ाने का माध्यम बनेगा। पार्क में 20 से 25 इंटरएक्टिव मॉडल होंगे, जो गति, ऊर्जा, प्रकाश, मौसम, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करेंगे। बच्चे सिर्फ मॉडल देखेंगे ही नहीं, बल्कि खुद प्रयोग भी करेंगे, सीखेंगे और अपनी कल्पनाओं को उड़ान देंगे। एक एकड़ जमीन पर बनने वाले इस साइंस पार्क के लिए भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निदेशालय की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है, ताकि उपयुक्त स्थल का चयन जल्द से जल्द किया जा सके।बच्चों के लिए विज्ञान क्लब, मेला और स्टेम एक्टिविटीपार्क में केवल प्रदर्शन ही नहीं होंगे, बल्कि बच्चों के लिए विज्ञान मेले, बाल विज्ञान क्लब और स्टेम आधारित गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चे दोनों लाभांवित होंगे।विज्ञान के साथ सुरक्षा और जीवन कौशल की भी शिक्षा इस पार्क में ट्रैफिक नियमों, आत्मरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे बच्चे विज्ञान के साथ-साथ समाजिक जागरूकता और जीवन कौशल भी सीख सकें। शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, साइंस पार्क से मीरजापुर मंडल के हजारों बच्चों को विज्ञान को प्रत्यक्ष रूप से समझने और प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की दिशा में एक बड़ी पहल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें