मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

कुख्यात अपराधी महताब गिरफ्तार ,दो शस्त्र व 20 कारतूस बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा,। नवादा जिले के मेसकौर थाने के सातन बीघा गांव में पुलिस ने

छापेमारी कर हत्या के प्रयास, रंगदारी सहित विभिन्न कांडों में फरार को

कुख्यात अपराधी महताब खान को एक बंदूक, एक देसी कट्टा तथा 20 कारतूस के साथ

गिरफ्तार कर लिया है।

नवादा के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने

गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि देर

रात्रि उन्हें मेसकौर के थाना प्रभारी ने खबर दी कि कुख्यात अपराधी महताब

खान के घर में भारी मात्रा में शास्त्र रखे हुए है।इसके बाद उन्होंने

एसआईटी का गठन कर छापेमारी के आदेश दिए ।छापेमार दल में शामिल अधिकारियों

ने बुधवार की ढाई बजे रात्रि सातन बीघा गांव पहुंचकर महताब आलम का घर की

घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी। जिसके दौरान एक बंदूक ,एक देसी कट्टा, 20

जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने महताब खान को भी

गिरफ्तार कर लिया है ।एसपी ने बताया कि महताब खान के ऊपर सिरदला थाने में

हत्या, हत्या के प्रयास ,रंगदारी सहित विभिन्न जघन्य कांडों के पांच

आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस को उनकी तलाश लंबे समय से थी ।आखिरकार पुलिस

ने उसे गिरफ्तार ही कर लिया ।एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि महताब खान

की गिरफ्तारी नवादा पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस

छापेमारी अभियान में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों को

सम्मानित किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें