मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे स्टेशन को उड़ाने वाला नक्सली लाल यादव को एसटीफ ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे स्टेशन को उड़ाने वाला नक्सली लाल यादव को एसटीफ ने किया गिरफ्तार

नवादा।नवादा जिले के सिरदला पुलिस व बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन को उड़ाने वाले आरोपित और हाईकोर नक्सली को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर 2016 में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन उड़ाने का आरोप है।पुलिस ने नक्सली को जहानाबाद से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।सिरदला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के धुरिया गांव से हार्डकोर नक्सली लाल बाबू यादव को गिरफ्तार किया। रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार और सिरदला थानाध्यक्ष मोहन कुमार की अगुवाई में टीम ने यह ऑपरेशन चलाया।2016 में निर्माणाधीन खरौंध रेलवे स्टेशन को उड़ाने का आरोपलाल बाबू यादव पर 3 नवंबर 2016 को निर्माणाधीन खरौंध रेलवे स्टेशन उड़ाने का आरोप है। इस मामले में सिरदला थाना में कांड संख्या 264/16 दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस केस में 63 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि आरोपी से विशेष पूछताछ की जा रही है। आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।तीन दिनों पूर्व इसी मामले फरार चल रहे तीन नक्सलियों को एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। इसको क्या उग्रवादी को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें