मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे को लगी गोली, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद,

01 फरवरी। जनपद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के

दौरान पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान

पुलिस की कार्रवाई में गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। उसे जिला एमएमजी

अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल,

तमंचा बरामद किया है। तलाशी में उसके कब्जे से लूट के आठ मोबाइल भी बरामद

हुए हैं।

एसीपी (शालीमार गार्डन) सिद्धार्थ गौतम ने गुरूवार को

बताया कि बुधवार की देर रात में पुलिस शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत

शांति चौक के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अपाचे

मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया

तो वह नहीं रुका बल्कि तेजी से मोटरसाइकिल चलाता हुआ भागने लगा। इस बीच

खैतान पब्लिक स्कूल के पास जाकर हड़बड़ाहट में बारिश के कारण उसकी

मोटरसाइकिल फिसल गई और वह नीचे गिर गया और उसने पीछा कर रही पुलिस पार्टी

पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाब में फायरिंग की जिसमें उसके

दोनों पैरों में गोली जा लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसको दबोच

लिया।

एसीपी ने बताया कि पूछताछ करने में घायल बदमाश ने अपना नाम

पारस उर्फ सोनू बताया है। उसने बताया कि वह मोबाइल लूट, चेन स्नैचिंग की

वारदातों को अंजाम देता है और दर्जनों वारदातों कर चुका है। इसके संबंध में

विस्तृत जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें