मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव आयोग ने भाजपा और कांग्रेस को प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर कार्रवाई

करते हुए क्रमशः भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है।

आयोग का कहना है कि स्टार कैंपनर के तौर पर नेताओं की अपनी जिम्मेदारी तो

है ही लेकिन पार्टी की भी जिम्मेदारी बनती है।

चुनाव आयोग ने दोनों

पार्टियों के अध्यक्ष भाजपा के जेपी नड्डा और कांग्रेस के मल्लिकार्जुन

खड़गे को नोटिस जारी कर 29 अप्रैल तक उनके स्टार कैंपनर के बयानों पर

स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही शिकायतों की प्रतिलिपि भी भेजी है। आयोग ने

दोनों पार्टियों के अध्यक्षों से अपने स्टार कैंपनेर को आदर्श आचार संहिता

संबंधित ध्यान कराने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि

प्रधानमंत्री ने 21 अप्रैल को बांसवाड़ा में एक बयान दिया था। इसमें

उन्होंने कहा था कि लोगों की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा। उधर,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के कोट्टायम में कहा था कि भाजपा एक

देश, एक भाषा और एक धर्म की बात कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें