मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों को मिल रहा है न्याय: जावड़ेकर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को दूरदर्शन (डीडी) असम चैनल का डिजीटल माध्यम से लॉन्च किया। इससे पहले वहां सभी पूर्वोत्तर राज्यों के लिए एक चैनल हुआ करता था लेकिन मंगलवार से असम राज्य के लिए चौबीस घंटे के चैनल की शुरुआत की गई। इस मौके पर डिजीटल माध्यम से असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, सूचना व प्रसारण सचिव अमित खरे सहित दूरदर्शन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने डीडी असम के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए कहा कि असम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है। यहां के लोगों को डीडी असम चैनल मिला है जिसे लोग सेट-टॉप बॉक्स लगाकर नि:शुल्क देख सकते हैं। इस फ्री सेट-टॉप बॉक्स के बारे में लोगों को बताना चाहिए ताकि वे दूरदर्शन के सभी 104 चैनल फ्री में देख सकें। इसके साथ डीडी के छह राष्ट्रीय चैनल है। कोरोना काल में इस पर रेट्रो कार्यक्रम के प्रसारण की शुरुआत प्रयोग के तौर पर हुई, जिस पर पुराने सीरियल दिखाए जाते हैं।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि साल 2000 में पूर्वोत्तर राज्यों के लिए डीडी चैनल की शुरुआत हुई थी लेकिन अब पूर्वोंत्तर राज्यों में अलग अलग चैनल की शुरुआत होनी शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है कि पूर्वोत्तर राज्य देश के लिए विकास इंजन बनेगा। असम प्राकृतिक विविधता से भरा हुआ है, यहां मेहनती लोग है, सेवा उद्योग की अपार संभावनाएं हैं, थोड़ी कनेक्टिविटी की कमी थी, इस पर भी पिछले छह महीनों में काफी काम हुआ है और उस कमी को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि असम सर्विस हब बन जाएगा, हाल के दिनों में रेलवे, हवाई यातायात और सभी तरह के यातायात के साधनों में बढ़ोतरी हुई है। पूर्वोत्तर राज्यों में विकास के लिए सभी केन्द्रीय मंत्री महीने में एक बार अपने मंत्रालयों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करने वहां जाते हैं। पूर्वोत्तर राज्यों पर प्रधानमंत्री नरेेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जितना ध्यान दिया जा रहा है उतना ध्यान कभी नहीं दिया गया। पूर्वोत्तर राज्यों को अब न्याय मिल रहा है औऱ आगे भी मिलता रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें