मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

जलपाईगुड़ी के आसमान में दिखी रहस्यमय रोशनी, पूरे जिले में मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जलपाईगुड़ी के आसमान में दिखी रहस्यमय रोशनी, पूरे जिले में मचा हड़कंप

जलपाईगुड़ी।जलपाईगुड़ी के आसमान में एक रहस्यमय रोशनी देखी गई, जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया। इसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। कई लोगों ने दावा किया है कि यह यूएफओ यानी अन्य ग्रह के प्राणियों का यान है। कुछ लोगों ने अन्य दावे भी किए हैं। इस तेज रोशनी की लकीर को लेकर अटकलें चरम पर हैं।धूपगुड़ी, मयनागुड़ी, सदर और राजगंज ब्लॉक के निवासियों के एक बड़े हिस्से ने दावा किया है कि गुरुवार शाम करीब सात बजे उन्होंने आसमान को चीरती हुई रोशनी की एक माला देखी। उन्होंने देखा कि अंधेरे आसमान को भेदती हुई चमकदार रोशनी की लकीर गायब हो रही थी। कुछ लोगों का दावा है कि उन्होंने तेज झटके भी महसूस किए। कुछ ने कहा कि उन्हें सनसनाहट की आवाज भी सुनाई दी। वहीं कई लोगों का दावा है कि उन्होंने देखा कि प्रकाश का वृत्त जमीन से टकरा रहा था। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप बढ़ गया।हालांकि, पुलिस ने इस मामले में आश्वस्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक वाई रघुवंशी ने बताया कि सभी थानों को जांच करने के लिए कहा गया है। अब तक जितनी जानकारी मिली है, कहीं कुछ गिरा नहीं है। किसी नुकसान की भी खबर नहीं है। इधर, सोशल मीडिया पर कई लोगों का दावा है कि यह घटना दरअसल उल्कापात की है। हालांकि, कई लोगों का दावा है कि यह चीनी रॉकेट भी हो सकता है। हालांकि कई नेटिजन्स ने इस दावे को खारिज भी कर दिया है। कुल मिलाकर गुरुवार शाम की उस रहस्यमय रोशनी को लेकर पूरे जलपाईगुड़ी में अटकलें चरम पर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें