मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू -चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू  -चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

पटना। चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ अब चुनाव प्रचार चरम पर पहुंचने लगा है।वहीं 19 अप्रैल यानी कल को बिहार के चार लोकसभा सीट के लिए मतदान कराए जाएंगे। 3 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार यानी आज से को शुरू हो गई।इसकी अधिसूचना राष्ट्रपति की ओर से चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई। चौथे चरण में नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 96 सीटों पर मतदान होगा।बिहार में चौथे चरण के लिए दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरु हो गई है।13 मई को बिहार के पांच लोकसभा सीट पर मतदान कराए जाएंगे, इसके लिए आज से नामांकन शुरु हो गया है।इस चरण में बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में भी मतदान होगा। आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव 13 मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे।चुनाव आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि मतदान 13 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान सात चरणों में होने वाला है - चरण 19 अप्रैल को, चरण 2 के लिए मतदान 26 अप्रैल, चरण 3 के लिए 7 मई को, चरण 4 के लिए 13 मई को, चरण 5 के लिए 20 मई को, चरण 6 के लिए 25 मई को और चरण 7 के लिए 1 जून को मतदान होगा।वोटों की गिनती 4 जून को होगी।बिहार में भी सात चरणों में चुनाव होंगे 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, और 1 जून को वोट पड़ेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें