मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा वर्कर प्रोटेस्ट हिंसा केस: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा वर्कर प्रोटेस्ट हिंसा केस: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा के मामले में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस प्रकरण में मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल आरोपी आदित्य आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने उसे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा। आरोपी फरार चल रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, आदित्य आनंद का संबंध एक अल्ट्रा लेफ्ट संगठन से बताया जा रहा है। नोएडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के तहत उसकी गिरफ्तारी की गई है।

उसके खिलाफ फेज-2 थाने में पहले से ही एफआईआर दर्ज थी और अदालत द्वारा उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्लू) भी जारी किया गया था।

जांच में सामने आया है कि आदित्य आनंद ने नोएडा में हुए श्रमिक प्रदर्शन के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई थी। वह लगातार प्रदर्शन स्थल के आसपास मौजूद था और श्रमिकों को भड़काने के लिए कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देता रहा।

इतना ही नहीं, उसने तकनीकी माध्यमों का भी इस्तेमाल किया।

आरोप है कि उसने क्यूआर कोड के जरिए कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए, जिनमें बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को जोड़ा गया और उन्हें संगठित किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आदित्य आनंद इस पूरे प्रकरण का मुख्य मास्टरमाइंड था, जिसने सुनियोजित तरीके से प्रदर्शन को हिंसक रूप देने की साजिश रची। नोएडा पुलिस की जांच में उसका नाम सामने आने के बाद से वह फरार चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

एसटीएफ को उसकी लोकेशन तमिलनाडु में मिलने के बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी आदित्य आनंद ने एनआईटी जमशेदपुर से बीटेक की पढ़ाई की है, जिससे यह भी संकेत मिलता है कि वह तकनीकी रूप से दक्ष था और उसी का इस्तेमाल उसने इस साजिश को अंजाम देने में किया।

फिलहाल, एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि जांच में कई अन्य संदिग्धों की भूमिका भी सामने आ रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें