मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा: लोटस स्पेसिया सोसायटी में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा: लोटस स्पेसिया सोसायटी में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस स्पेसिया सोसायटी में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 46 वर्षीय महिला ने 18वीं मंजिल से छलांग लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान पारुल अग्रवाल (46 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने पति और परिवार के साथ लोटस स्पेसिया सोसायटी के टावर-32 स्थित फ्लैट नंबर-1803 में रहती थीं।

मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे उन्होंने अपने फ्लैट की 18वीं मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सोसायटी के निवासी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

इसके बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में मृतका के पति पल्लव अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी पिछले काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। हालांकि, उन्होंने किसी अन्य विवाद या बाहरी कारण की जानकारी नहीं दी।

पुलिस परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें