मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा : हर्ष फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा : हर्ष फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद

नोएडा। नोएडा के थाना फेज-2 पुलिस ने हर्ष फायरिंग के एक वायरल वीडियो में चिन्हित किए गए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान पंकज तंवर पुत्र सतबीर तंवर, निवासी ग्राम मांडी, थाना फतेहपुर बेरी, दिल्ली, उम्र लगभग 29 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे सिटी पार्क, सेक्टर-93, नोएडा से गिरफ्तार किया। आरोपी से एक अवैध पिस्टल 32 बोर, एक जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, 6 दिसंबर को सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी को अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए देखा गया था।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की तलाश में विशेष टीम गठित की गई। लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सेक्टर-93 के पास दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मौके से दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से वही अवैध पिस्टल बरामद की गई, जिसका उपयोग उसने वायरल वीडियो में हर्ष फायरिंग के दौरान किया था।

पुलिस ने हथियार, जिंदा कारतूस और मैगजीन को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

थाना फेज-2 में आरोपी के खिलाफ अन्य धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह जान माल के लिए गंभीर खतरा भी पैदा करता है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हर्ष फायरिंग से जुड़े मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि हथियार की सप्लाई और किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में उसकी संलिप्तता के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें