मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:38 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा: वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नोएडा: वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

नोएडा, । नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से वाहन चोरी करने वाले 13 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 27 मोटरसाइकिलें, तीन मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किया है।पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर दानिश, संदीप, विकास, साहिल, शरद सिंह, सूरज और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई तीन मोटरसाइकिलें, लूटे हुए तीन मोबाइल फोन ,देशी तमंचा और चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग नशा करने के लिए लूटपाट और चोरी की वारदातें करते हैं।मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर 63 पुलिस ने आज सुबह को गौरव पुत्र महेंद्र और मोनू को गिरफ्तार किया है। इनके पास से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 12 मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना फेस -दो पुलिस ने फरदीन, फैजान और फिरोज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों सगे भाई हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 12 मोटरसाइकिलें बरामद की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें