मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा : पुलिस मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी घायल, दो नाबालिग हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा : पुलिस मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी घायल, दो नाबालिग हिरासत में

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में युवक दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो अन्य नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान हिरासत में लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, चाकू और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 17 मई 2026 को चोटपुर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय दीपक पुत्र सूरज सिंह पर पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद थाना सेक्टर-63 में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और बाद में युवक की मौत होने पर मामले में धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। घटना के खुलासे और आरोपियों की तलाश में जुटी थाना सेक्टर-63 पुलिस रविवार देर रात बहलोलपुर अंडरपास से एफएनजी रोड की ओर ग्रीन बेल्ट सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक आते दिखाई दिए।

पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। पुलिस को शक होने पर उनका पीछा किया गया।

पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

घायल आरोपियों की पहचान अमन पुत्र वीर सिंह निवासी बुलंदशहर और संदीप कुमार पुत्र संजय सिंह निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है।

दोनों वर्तमान में चोटपुर कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान बाल अपचारियों के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान के दौरान हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस, एक चाकू और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें