मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा: मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 18 मोबाइल और स्कूटी बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा: मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 18 मोबाइल और स्कूटी बरामद

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस ने मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 18 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट और चोरी में इस्तेमाल की जा रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अहम मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार,15 मई को थाना सेक्टर-142 पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एफएनजी रोड के सर्विस रोड से दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई।

तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र और जुनैद उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। अभियुक्त साप्ताहिक बाजारों, बस्तियों और रिहायशी इलाकों में घूमकर ऐसे घरों की रेकी करते थे, जहां खिड़कियां खुली रहती थीं।

मौका मिलते ही खिड़कियों के पास रखे मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट चोरी कर फरार हो जाते थे।

चोरी के बाद यह सामान राह चलते लोगों को बेहद सस्ते दामों में बेच दिया जाता था और उससे मिले पैसों को आरोपी अपने शौक और मौज-मस्ती में खर्च कर देते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद इलेक्ट्रिक स्कूटी भी चोरी की निकली है। यह स्कूटी 16 जनवरी 2026 को एडवांट गेट नंबर-1 के पास थाना सेक्टर-142 क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस संबंध में पहले से थाना सेक्टर-142 में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त महेन्द्र की उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है और वह नगली वाजिदपुर, थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र का निवासी है। वहीं दूसरा आरोपी जुनैद उर्फ बिट्टू मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा के नगली वाजिदपुर में किराए पर रह रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

जुनैद के खिलाफ चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आयुध अधिनियम और आबकारी अधिनियम सहित कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही बरामद मोबाइल और अन्य सामान के वास्तविक मालिकों की पहचान करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें