मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पुलिस जांच में झूठी निकली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पुलिस जांच में झूठी निकली

-पुलिस ने डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ जांच कीनोएडा। नोएडा के विभिन्न स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा आज भेजा गया मेल पुलिस की जांच में फर्जी निकला। हालांकि सूचना पाते ही पुलिस के अधिकारियों ने नोएडा के विभिन्न स्कूलों में डॉग स्क्वायड और अन्य माध्यमों से चेकिंग कराई और सूचना फर्जी निकलने पर सभी को राहत मिली। पुलिस अब मेल भेजने वाले स्राेत का पता लगा रही है।पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम यमुना प्रसाद ने बताया कि आज सुबह को हमें सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर 100 में स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल सहित कुछ स्कूलों को मेल मिली है कि स्कूलों को बम से उड़ा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और अन्य टीमों ने विभिन्न स्कूलों, मेट्रो मॉल और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाकर चेकिंग की। उन्होंने बताया कि सूचना फर्जी निकली।उन्होंने बताया कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मेल कहां से आई है, और किसने किया है। इसके पहले भी नोएडा और एनसीआर के विभिन्न स्कूलों को झूठी में मेल चुकी है। जिसमें स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या यह मेल किसी संगठित गिरोह ने किया है, या किसी ने शरारत वश किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें