मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा पुलिस ने हत्या के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा पुलिस ने हत्या के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद

नोएडा। नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने गांव याकूबपुर में युवती की हत्या के मामले में वांछित आरोपी कृष्ण कुमार को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुर पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ा गया, जिसके बाद न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे नोएडा लाया गया।

आरोपी पर आरोप है कि उसने शादी से इंकार किए जाने पर युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कृष्ण कुमार पुत्र राज किशोर पांडेय, निवासी भोजपुर, बिहार, उम्र 23 वर्ष को 5 दिसंबर को बिहार के भोजपुर जिले से गिरफ्तार किया गया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुजरात भाग गया था और वहां से वापस बिहार पहुंचा, जहां पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की तलाश में यूपी, गुजरात और बिहार में तीन टीमें लगाई गई थीं। नोएडा लाए जाने के बाद पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसकी निशादेही पर सेक्टर-85 की झाड़ियों से घटना में इस्तेमाल अवैध पिस्टल .32 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

इस मामले में पुलिस पहले ही मृतका के कमरे से एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद कर चुकी है। कुल मिलाकर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल, दो जिंदा और दो खोखे कारतूस बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि मृतका और आरोपी करीब तीन साल पहले सेक्टर-137 स्थित एक फ्लैट में साथ काम करते थे। मृतका खाना बनाती थी, जबकि आरोपी ऑफिसियल काम देखता था। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई, बाद में आरोपी शादी के लिए दबाव डालने लगा। मृतका द्वारा मना करने पर आरोपी ने नाराजगी पाल ली।

इसके बाद, अगस्त 2025 में आरोपी चोरी के मामले में जेल गया। वहीं, बाहर आने के बाद उसने मृतका से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसे साफ इनकार कर दिया गया। इससे बौखलाए आरोपी ने बिहार से नोएडा आकर 28 नवंबर की रात ग्राम याकूबपुर में मृतका के किराए के मकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।

इतना ही नहीं, उसने मृतका की बहनों पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल में गोली फंसने से वे बच गईं। आरोपी के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं, जिनमें सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में चोरी का मामला शामिल है। हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमों में अब उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें