मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

नाेएडा में पत्नी समेत सीआरपीएफ का जवान गिरफ्तार, 10 वर्षीय बच्ची को घरेलू काम के लिए रखने और उत्पीड़न का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाेएडा में पत्नी समेत सीआरपीएफ का जवान गिरफ्तार, 10 वर्षीय बच्ची को घरेलू काम के लिए रखने और उत्पीड़न का आरोप

नोएडा। नोएडा के थाना ईकोटेक- 3 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात सूबेदार मेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बटालियन में तैनात एक कांस्टेबल ने बिना वरिष्ठ अधिकारियों को अनुमति के 10 वर्षीय बच्ची को अपने घर पर काम के लिए लाकर रखा। उनका आरोप है कि कांस्टेबल और उसकी पत्नी बच्ची के साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 235 बटलियन में तैनात एक सूबेदार मेजर ने बीती रात को थाना ईकोटेक-तीन में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बटालियन में तैनात तारीक अनवर नामक कांस्टेबल और उसकी पत्नी रिस्पांस खातून ने बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के अपने घर पर काम करने के लिए अपने एक रिश्तेदार की 10 वर्षीय बच्ची को रखा हुआ है। उनका आरोप है कि तारीक अनवर और उनकी पत्नी बच्ची के साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें