मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नोएडा में कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा में थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बीती रात को आर्टिका कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन चाकू और दो देसी तमंचा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग कार में लिफ्ट देकर राहगीरों से लूटपाट करते हैं।थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर सेक्टर 37 चौकी प्रभारी अंकुर चौधरी ने नसीम अली, अभिषेक, कार्तिक, विवेक और मनोज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग एक कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सेक्टर 37 के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे थे। जब उनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से तीन अवैध चाकू और दो देशी तमंचा और कारतूस मिला है।थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी राहगीरों को कार में लिफ्ट देकर उनसे लूटपाट करते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने लूटपाट और चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें