मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

गौतम बुद्ध नगर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, सड़क पर सरेआम शराब पीने वाले 383 लोग गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गौतम बुद्ध नगर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, सड़क पर सरेआम शराब पीने वाले 383 लोग गिरफ्तार

नोएडा। कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा जोन पुलिस ने बीती रात को सड़क पर सरेआम शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में 383 लोगों को खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के ग्रेटर नोएडा जोन पुलिस ने बीती रात को सड़क सरेआम शराब पीने वालों खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया ,जिसके तहत विभिन्न जगहों पर शराब पीने वाले 383 लोगों को खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में सार्वजनिक रूप से शराब पीने वाले 42 लोग, थाना बीटा- दो क्षेत्र से 28 लोग दादरी क्षेत्र से 52 लोग, जारचा थाना क्षेत्र से 32 लोग कासना थाना क्षेत्र से 75 लोग, ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र से 14,थाना दनकौर क्षेत्र से 62, थाना जेवर क्षेत्र से 62 तथा थाना रबूपुरा क्षेत्र 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस इस अभियान को आगे भी जारी रखेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें