मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा : होजरी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, आठ दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा : होजरी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, आठ दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-फेज 2 स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया।

आग प्रोसोर्स कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में लगी, जहां बड़ी मात्रा में मोमबत्तियों और अगरबत्तियों का स्टॉक रखा हुआ था। कंपनी का स्टोर रूम धुएं से भर गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जैसे ही आग की लपटें उठीं, आसपास अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। सूचना पाते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आठ दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग इमारत के निचले हिस्से में लगी थी और समय रहते उसे नियंत्रित कर लिया गया, जिससे वह बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से तक नहीं फैल पाई। यदि आग कुछ देर तक बेकाबू रहती तो नुकसान कई गुना ज्यादा हो सकता था।

घटनास्थल पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और राहत की बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाया।

हालांकि, कंपनी के स्टोर रूम में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने की सही वजह की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट ही कारण माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में रखी हुई थी, जिसके कारण आग तेजी से भड़क गई। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और सुरक्षा घेरा बना दिया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें