मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा : फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दुर्घटना की गहन जांच की जा रही

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा : फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दुर्घटना की गहन जांच की जा रही

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-6 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की यह घटना थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत कंपनी ई -69 और ई -70 में हुई बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और इसे अज्ञात कारणों से लगी आग माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फायर विभाग की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया।

आग की लपटें काफी ऊंची उठती देख आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते दमकल विभाग की टीमों के पहुंचने से स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राहत की बात यह है कि फैक्ट्री के अंदर कोई भी व्यक्ति फंसा हुआ नहीं है। इससे किसी जनहानि की आशंका फिलहाल नहीं है।

हालांकि आग की तीव्रता को देखते हुए फैक्ट्री में मौजूद सामान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

आसपास की अन्य इकाइयों को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि आग फैलने की स्थिति को रोका जा सके। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को घेर लिया है और आम लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। वहीं, आग लगने के कारणों की जांच के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरी घटना की गहन जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें