मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा: पार्किंग विवाद में युवक को कार से मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा: पार्किंग विवाद में युवक को कार से मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-122 के पर्थला खंजरपुर इलाके में कार पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद रविवार रात एक गंभीर घटना में बदल गया।

घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने का विरोध करना एक युवक को इतना भारी पड़ा कि आरोपी ने गाड़ी चढ़ाकर उसे टक्कर मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी वाहन को जब्त कर लिया है और दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। घायल युवक की पहचान समय यादव पुत्र जयपाल यादव, निवासी पर्थला खंजरपुर, थाना सेक्टर-113 के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, समय यादव ने आरोपियों को अपने घर के बाहर कार खड़ी करने से मना किया था। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आरोपी युवक ने अपनी कार तेज रफ्तार से चला दी और सीधे समय यादव को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही समय यादव सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना के बाद थाना सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में दूसरा पक्ष प्रिंस यादव पुत्र उमेश चंद यादव, निवासी 14जी एवेन्यू, गौर सिटी-2, थाना बिसरख बताया जा रहा है।

थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और आरोपी कार को भी सीज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि पार्किंग विवाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में अक्सर देखने को मिलते हैं और वे जल्दी ही हिंसक रूप ले लेते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें