मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा : अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा : अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा थाना फेज-2 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण, चाकू, मोबाइल, नकदी और कार की नंबर प्लेट बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस एचपी पेट्रोल पंप तिराहा, सेक्टर-82 पर चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान बिना नंबर की एक स्कूटी पर सवार तीन संदिग्धों को रोका गया। तलाशी में अभियुक्त हेमंत कुमार उर्फ मोनू उर्फ आकाश (निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली) के पास से एक चाकू, लोहे के उपकरण, एक मोबाइल और 10,000 रुपए नकद बरामद हुए।

दूसरे अभियुक्त अमित (निवासी लखनावली, सूरजपुर) से एक चाकू, चकोर मैग्नेट, मोबाइल और 10,000 रुपए नकद, जबकि तीसरे अभियुक्त बलजीत उर्फ बॉबी (निवासी विकासपुरी, दिल्ली) से 30,000 रुपए नकद मिले। पुलिस ने मौके पर खड़ी स्कूटी की डिग्गी से चार ब्रेजा कार की नंबर प्लेट, एक प्लास, एक पेंचकस और एक वायर कटर भी बरामद किया।

पूछताछ में हेमंत और अमित ने बताया कि वे स्कूटी से रात में रेकी कर ब्रेजा गाड़ियां चोरी करते थे और चोरी की गाड़ियों को अपने साथी बॉबी को 50-50 हजार रुपए में बेच देते थे। हेमंत वाहन की खिड़की का लॉक तोड़ने के लिए लोहे के उपकरण का इस्तेमाल करता था, जबकि अमित स्टियरिंग लॉक तोड़ने के लिए मैग्नेट का उपयोग करता था।

बरामद नंबर प्लेटों से यह खुलासा हुआ कि हाल ही में सेक्टर-110 और सेक्टर-22 से दो ब्रेजा कारें चोरी की गई थीं। गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

हेमंत पर हत्या, चोरी, धोखाधड़ी समेत 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अमित पर भी चोरी, आयुध अधिनियम और आबकारी अधिनियम से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं, बलजीत के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी और लूटपाट से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, इनकी गिरफ्तारी से एनसीआर क्षेत्र में लगातार हो रही ब्रेजा कार चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है और उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें