मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा: फर्जी रजिस्ट्री के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिला समेत 3 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा: फर्जी रजिस्ट्री के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिला समेत 3 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले में थाना जारचा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी रजिस्ट्री के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से लोगों को धोखा देकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और एक स्कार्पियो कार भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना जारचा पुलिस ने समाना नहर के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप राणा, खुशबू देवी और ज्योत्सना के रूप में हुई है। प्रदीप राणा गाजियाबाद के लालकुआं स्थित सहारा होम्स का निवासी है, जबकि खुशबू देवी और ज्योत्सना मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले की रहने वाली हैं। ज्योत्सना वर्तमान में गाजियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र में रह रही थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से जमीन की रजिस्ट्री कराकर लोगों को ठगता था। आरोपियों ने अब तक करीब 3 करोड़ 3 लाख रुपये की ठगी की है।

यह गिरोह सुनियोजित तरीके से काम करता था और भोले-भाले लोगों को सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर उन्हें अपने जाल में फंसाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना जारचा में कुल पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड और एक स्कार्पियो कार बरामद की है, जिन्हें गिरोह द्वारा अपराध में इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। साथ ही, पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जमीन खरीद-फरोख्त से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें