मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण करने वाले 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण करने वाले 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना फेस- 3 में नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने विभिन्न मामलों में 13 लोगों को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि ये लोग नोएडा प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित और अधिग्रहित जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं।पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि नोएडा विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता एस बी मौर्य ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अमित यादव, रवि यादव आदि तीन लोग ग्राम गढ़ी चौखंडी के खसरा संख्या 55, 56 की भूमि पर अवैध और अनाधिकृत रूप से निर्माण कर रहे हैं। उनके अनुसार खसरा संख्या 55 व 56 नोएडा की अर्जित एवं कब्जा प्राप्त भूमि है। यहां पर अतिक्रमण कर्ताओ द्वारा देर सवेर चारदीवारी एवं टीन सैड डालकर अवैध निर्माण किया जा रहा है। उनके अनुसार भूलेख विभाग द्वारा कई बार कार्य को रोका गया लेकिन ये लोग प्राधिकरण की बात को नहीं मान रहे हैं।मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में अवर अभियंता एस वी मौर्य ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विजय कुमार सिंघल पुत्र राजाराम सिंघल ग्राम गढ़ी चौखंडी के खसरा संख्या 10 की भूमि पर अवैध और अनाधिकृत रूप से निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह जमीन नोएडा प्राधिकरण की अर्जित एवं कब्जा प्रति भूमि है। विजय सिंघल को कई बार काम रोकने के लिए कहा गया, लेकिन वह प्राधिकरण की बात को नहीं मान रहे हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता राजेश कुमार सिंह ने एक अन्य मामले में बीती रात को अशोक कुमार पुत्र जयप्रकाश को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि यह गांव बसई में खसरा संख्या 454, 455,456 और 460 की भूमि पर अवैध और अनधिकृत निर्माण कर रहे हैं। उनके अनुसार यह जमीन नोएडा प्राधिकरण की अर्जित व कब्जा प्राप्त जमीन है। उनके अनुसार आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं। प्राधिकरण के बार-बार रोकने के बावजूद भी अवैध निर्माण को जारी रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बीती रात को प्रदीप कुमार, रामराज, अवध सिंह, अजय तिवारी, नवीन, विशाल मिश्रा, उदयवीर चौहान और राकेश यादव को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार यह लोग ग्राम गढी चौखंडी की नोएडा प्राधिकरण की अर्जित एवं कब्जा प्राप्त भूमि खसरा संख्या 13,16,17, 34 ,35, 36, 37,38 पर अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी ने बताया की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें