मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोप में 4 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोप में 4 गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़ी साइबर ठगी का भंडाफोड़ करते हुए ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर अब तक देशभर में 35 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि यह गैंग चाइनीज साइबर ठगों के संपर्क में रहकर काम करता था।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित से 12 करोड़ रुपए की ठगी किए जाने की शिकायत पर 3 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत मिलते ही टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध बैंक खातों को तत्काल फ्रीज करा दिया गया। साथ ही, मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर 5 दिसंबर को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि आरोपी स्थानीय लोगों के जीएसटी और उद्योग प्रमाणपत्र बनवाकर उनके नाम पर फर्जी फर्में खुलवाते थे। फिर उनका करंट बैंक अकाउंट खुलवाया जाता था, जिसमें देशभर से ठगी की गई रकम डाली जाती थी।

गैंग के मुख्य सदस्य तेजपाल और रूपेन्द्र इन खाताधारकों को अपने साथ मुंबई ले जाते, जहां अन्य साथी फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए बड़ी रकम अलग-अलग खातों में स्थानांतरित करते थे।

ठगी से प्राप्त रकम में से 7 से 10 प्रतिशत तक तेजपाल खुद रखता था, जबकि 3 से 5 प्रतिशत तक खाताधारकों और मिडिलमैन को दिया जाता था। जांच में सामने आया है कि यह गैंग पिछले एक वर्ष से सक्रिय है और अब तक 50 से 60 बैंक खाते ठगी के लिए खुलवा चुका है। विभिन्न राज्यों में इनके खिलाफ 43 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, राजस्थान, दिल्ली और गुजरात में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपी अर्जुन सिंह, पंकज गुप्ता, रूपेंद्र पाल और तेजपाल हैं। ये सभी बदायूं के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से 5 आईफोन बरामद किए गए हैं, जो ठगी में उपयोग किए जाते थे।

साइबर अपराध से बचने के लिए पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी इन्वेस्टमेंट लिंक या ईमेल को बिना जांच न खोलें। सेबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही निवेश संबंधी जानकारी देखें। अज्ञात टेलीग्राम/व्हाट्सएप ग्रुपों में न जुड़ें। शेयर ट्रेडिंग केवल विश्वसनीय डीमैट सेवा प्रदाता के माध्यम से करें। किसी भी ऐप को अजनबी लिंक से डाउनलोड न करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें