मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

छठ महापर्व को लेकर बसों और ट्रेन में टिकट नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छठ महापर्व को लेकर बसों और ट्रेन में टिकट नहीं

रांची। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले बस और ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है।बिहार और उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में लोग रांची में रहकर नौकरी और रोजगार करते हैं। छठ पर ये लोग अपने गांव जाकर परिवार के साथ महापर्व मनाते हैं।इस बार छठ पर बिहार के सासाराम, बक्सर, आरा, छपरा, सिवान गोपालगंज, बेतिया सहित अन्य जिलों एवं बनारस जानेवाली बसों में अभी से टिकटों की मारामारी शुरू हो गई है। बहुत मुश्किल से टिकट मिल रहा है। ऊपर से विधानसभा चुनाव को लेकर बसों में एडवांस टिकट बुकिंग भी बंद कर दी गई है। इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। सफर के दिन ही टिकट दिया जा रहा है।कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड के एजेंट जसीम भाई ने शुक्रवार को बताया कि पर्व-त्योहार पर बस से सफर करने वाले लोग कनफर्म सीट के लिए टिकटों की एडवांस बुकिंग कराते हैं। इससे बस के साथ-साथ एजेंटों को भी अच्छा मुनाफा हो जाता है। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले छठ महापर्व पड़ रहा है। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने बस मालिकों को बस जमा करने के लिए पहले ही नोटिस थमा दिया है। ऐसे में टिकटों की एडवांस बुकिंग बंद कर दी गई है।वहीं दूसरी ओर से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली सभी ट्रेन में भी एक भी सीट नहीं बचा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें