मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:39 · नई दिल्ली संस्करण

'इस्तीफा नहीं, तो आंदोलन नहीं रुकेगा' : आशुतोष रांका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'इस्तीफा नहीं, तो आंदोलन नहीं रुकेगा' : आशुतोष रांका

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर जारी अपने विरोध प्रदर्शन को तेज करने का ऐलान करते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और शांतिपूर्ण आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई की उन्हें पहले कभी उम्मीद नहीं थी। उनका आरोप है कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करने के निर्देश दिए गए थे।

सरकार के साथ हुई बैठक का उल्लेख करते हुए रांका ने कहा कि वार्ता करीब पांच घंटे तक चली, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में बातचीत करना चाहती है तो उसे प्रदर्शन स्थल पर आकर प्रदर्शनकारियों से संवाद करना चाहिए।

रांका ने कहा कि पार्टी की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। उन्होंने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उनका दावा है कि पुलिस कार्रवाई से आंदोलन कमजोर होने के बजाय और व्यापक होगा तथा पहले से अधिक लोग इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन स्थल को नुकसान पहुंचाया गया और आंदोलन के संचालन में सहयोग कर रहे स्वयंसेवकों के साथ भी मारपीट की गई।

रांका ने कहा, "हमारी मांगें पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और कथित हिंसा का हम लगातार आकलन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने जंतर-मंतर पहुंचना चाहते थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने सरकार के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें