मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

'वोटर अधिकार यात्रा' के समापन पर रैली नहीं, राहुल-तेजस्वी पटना में करेंगे पदयात्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मोतिहारी,। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में महागठबंधन की ओर से एसआईआर के विरोध में जारी 'वोटर अधिकार यात्रा' के समापन पर पटना में रैली नहीं, बल्कि पदयात्रा होगी।

मोतिहारी में गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने करते हुए कहा कि 'वोटर अधिकार यात्रा' के समापन पर एक सितंबर को पटना में रैली की बजाय अब पदयात्रा होगी। पहले राजधानी पटना के गांधी मैदान में 'वोटर अधिकार रैली' की योजना थी, लेकिन अब गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा से हाईकोर्ट के पास अंबेडकर प्रतिमा तक राहुल और तेजस्वी सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह समापन भले ही इस यात्रा का होगा, लेकिन यह समापन ऐसी क्रांति की शुरुआत करेगा, जो पूरे देश में फैल चुकी होगी। आज देश को यह समझ आ गया है कि अब वोट की चोरी नहीं करने देंगे। सभी प्रदेश के लोग आज बिहार की ओर देख रहे हैं, क्योंकि इसकी शुरुआत बिहार से ही होनी है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजद के सांसद संजय यादव ने कहा कि आज हम सभी मोतिहारी में हैं और आज यात्रा का 12वां दिन है। अब तक यह यात्रा 20 जिलों तक पहुंच चुकी है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इन सभी जिलों में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला। यह यात्रा सही अर्थों में तीर्थ यात्रा बन चुकी है। इस हक की आवाज से सभी लोग जुड़ रहे हैं। सभी लोग कह रहे हैं कि बिहार में वोट की चोरी नहीं होने देंगे और बिहार में बदलाव निश्चित है।

उन्होंने कहा कि जब वोट ही छीन लिया जाएगा तो लोकतंत्र में बचेगा क्या? बिहार गणतंत्र की जननी है, लेकिन भाजपा यहां गण को समाप्त करना चाहती है। बिहार कभी ऐसा नहीं होने देगा। बिहार को रोजगार और उद्योग-धंधे चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें