मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी चंपारण के किसी भी एनडीए विधायक को मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्वी चंपारण के किसी भी एनडीए विधायक को मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह

पूर्वी चंपारण।जिले के 12 विधानसभा में से 11 में एनडीए के परचम लहराने के बाद भी बिहार सरकार के नये मंत्रीमंडल में जगह नही मिली है। जाहिर है कि एनडीए समर्थक एवं नेताओं सहित सरकार से लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाने वालो में निराशा होगी।उल्लेखनीय है,कि जिले के ढाका विधानसभा में राजद के फैसल रहमान को छोड़ सभी सीटो पर एनडीए प्रत्याशी को जीत मिली है। 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद समूचे जिले में दलित समुदाय से आने वाले भाजपा विधायक कृष्णनंदन पासवान को मंत्री बनाया गया। फलस्वरूप एनडीए वोटरो में खुशी देखने को मिली, लेकिन इस बार सरकार गठन में जिले के किसी भी विधायक या निर्वतमान मंत्रियों को जगह नहीं मिली, नतीजतन लोग मायूस है। दीगर है कि इस मामले में पश्चिम चम्पारण के नौतन से चुनाव जीते भाजपा प्रत्याशी नारायण प्रसाद को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है।जाहिर है कि उक्त परिणाम सांसद संजय जायसवाल के प्रयास से हुआ होगा। हालांकि मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह सहित शिवहर सांसद लवली आनंद एनडीए के दिग्गजो के रूप में जाने जाते है। ऐसे में 12 विधानसभा में किसी एक भी प्रत्याशी को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने की चर्चा चाय-पान के दुकानो से लेकर गांव के चौपालो तक में हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें