मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

अपराधियों के प्रति कोई नरमी नहीं, कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता : दिलीप घोष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपराधियों के प्रति कोई नरमी नहीं, कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता : दिलीप घोष

कोलकाता, । पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामोन्नयन मंत्री दिलीप घोष ने अपराधियों के प्रति कड़ा रुख अपनाने का संकेत देते हुए स्पष्ट कहा कि राज्य में अपराध और अपराधियों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने की पूरी स्वतंत्रता प्रदान की गई है।

बारुईपुर में नाबालिग से दुष्कर्म एवं हत्या के मामले के आरोपित की पुलिस मुठभेड़ में मृत्यु के संबंध में गुरुवार को प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और मध्य प्रदेश की तरह पश्चिम बंगाल में भी पुलिस को कानून के अनुसार कार्य करने की समान स्वतंत्रता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी तथा कानून-व्यवस्था की पुनर्स्थापना के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे।

दिलीप घोष ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कोई निश्चित मॉडल नहीं होता। परिस्थिति के अनुसार पुलिस जो आवश्यक समझेगी, वही करेगी। राज्य सरकार ने पुलिस को पूर्ण स्वतंत्रता दी है और कानून-व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जो भी आवश्यक होगा, सरकार वह कदम उठाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें