मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर हमले के तीन दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर हमले के तीन दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं

कोलकाता। जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा क्षेत्र में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर हुए हमले को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की जांच फिलहाल किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंची है।जलपाईगुड़ी जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।भाजपा ने नागराकाटा थाने में 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। यह हमला सोमवार को उस समय हुआ था जब सांसद खगेन मुर्मू भाजपा विधायक शंकर घोष के साथ भूस्खलन प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री बांटने और पीड़ितों से मिलने जा रहे थे।हमले के बाद सांसद को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनके बाएं गाल की हड्डी में फ्रैक्चर है और सर्जरी के दौरान उसमें धातु की प्लेट लगाई जा सकती है। उनकी चोट आंख के नीचे से लेकर नाक तक फैली हुई है, जिसके लिए सात टांके लगाए गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम 15 दिन तक बोलने से परहेज करने की सलाह दी है। परिवार के सदस्य उन्हें आगे के इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाने की तैयारी में हैं।राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को अस्पताल जाकर सांसद का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और कई अन्य नेता भी उनसे मिलने पहुंचे।इस घटना को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने इस हमले पर राज्य सरकार से त्वरित रिपोर्ट तलब की है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें