मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : टिकैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 13 फरवरी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता

राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली आ रहे किसानों के साथ किसी तरह का अन्याय

नहीं होना चाहिए।

टिकैत ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत

करते हुए कहा कि कुछ पूंजीपतियों ने देश पर कब्जा कर लिया है। ऐसे में

किसानों को दिक्कत होना स्वाभाविक है लेकिन सरकार अगर किसानों के साथ

अन्याय करेगी तो सभी किसान संगठन एकजुट हैं। किसानों के लिए दिल्ली दूर

नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने कुछ वादे किए थे,

जिसे वह भूल गई है। बीते तीन वर्षों में केन्द्र सरकार ने किसानों से कोई

बात नहीं की है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब और हरियाणा की ओर से

कुछ किसान संगठन अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर आज दिल्ली कूच पर निकले

हैं। इन किसानों को दिल्ली के पहले ही रोक लिया गया है। पुलिस और किसानों

के बीच बढ़ते टकराव को देखते हुए टिकैत ने किसानों के साथ खड़े रहने का

संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली दूर नहीं है। कुछ लोग आज पहुंच रहे

हैं और कुछ लोग एक-दो दिन बाद दिल्ली पहुंच जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें