मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

वंदे भारत एक्सप्रेस के किशनगंज पहुंचने पर जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

किशनगंज । सीमांचल के लोगों को राजधानी पटना आने-जाने में आसानी

होगी। न्यू जलपाईगुड़ी से किशनगंज, कटिहार होकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर

मंगलवार को रवाना किया। इस ट्रेन के किशनगंज पहुंचने पर भाजपा और कांग्रेस

कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया।

पटना के लिए यह ट्रेन

न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह छह बजे खुलेगी, जो किशनगंज और कटिहार में ठहराव के

बाद दोपहर एक बजे पटना पहुंचेगी। एनजेपी से पटना तक के सफर में मात्र सात

घंटे लगेंगे। पटना की ओर जाने वाली यह ट्रेन किशनगंज में सुबह सात बजे तो

कटिहार में सुबह साढ़े आठ बजे पहुंचेगी। वापसी में पटना से यह दोपहर तीन

बजे प्रस्थान करेगी जो कटिहार शाम साढ़े सात बजे तो किशनगंज रात 08 बजकर 50

मिनट पर पहुंचेगी और अपने गंतव्य एनजेपी रात 10 बजे पहुंच जाएगी। मिली

जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन होगा। मंगलवार

को यह ट्रेन नहीं चलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें