मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

कुएं में गिरा व्यक्ति, दमकल और पुलिस ने बचाई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुएं में गिरा व्यक्ति, दमकल और पुलिस ने बचाई जान

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास नेताजी मोड़ इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति अचानक एक कुएं में गिर गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह-सुबह कुएं के भीतर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद तुरंत सिलीगुड़ी दमकल विभाग को सूचना दी गई। खबर मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस और दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।दमकल कर्मियों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुएं से गंभीर रूप से घायल अवस्था में उस व्यक्ति को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेजा गया।अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति किस तरह कुएं में गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति को अक्सर एनजेपी इलाके में घूमते हुए देखा जाता है। एनजेपी थाने की पुलिस ने व्यक्ति की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें