मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, दो दिन बाद हो सकता है नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नीतीश कुमार ने की राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की सिफारिश

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. साथ ही उन्होंने राज्यपाल से मौजूदा विधानसभा को भंग करने की सिफारिश भी की है.

नीतीश कुमार के इस्तीफा देने और राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की सिफारिश के साथ ही बिहार में अब नए सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उन्होंने एनडीए की नई सरकार के गठन होने तक नीतीश कुमार से केयरटेकर मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रखने को कहा है.अब दिवाली के बाद 15 नवंबर यानी रविवार को एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी, जिसमें एनडीए के नेता का चुनाव किया जाएगा. माना जा रहा है कि इस बैठक में ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान भी हो सकता है. रविवार दोपहर 12:30 बजे एनडीए विधायक दलों की बैठक होगी, जिसमें सरकार बनाने को लेकर सभी निर्णय लिए जाएंगे. विधायकों की बैठक में औपचारिक रूप से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए को जीत हासिल हुई है और नीतीश का ही नेता चुना जाना तय है.इस बीच शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में दो नवनिर्वाचित विधायक नहीं पहुंचे, जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या कांग्रेस के कुछ विधायक एनडीए के संपर्क में हैं? कांग्रेस के जो दो विधायक आज विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए उनमें मनिहारी से विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और अररिया से विधायक आबिद उर रहमान शामिल हैं.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें