मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

10वीं बार फिर से सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार : जदयू प्रवक्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
10वीं बार फिर से सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार : जदयू प्रवक्ता

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस बीच जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जनता का मूड साफ तौर पर यह संकेत दे रहा है कि तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता को बिहार स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, "तेजस्वी यादव चार राज्यों (बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली) में केस का सामना कर रहे हैं। जनता ऐसे नेता को स्वीकार नहीं करेगी जो खुद सवालों के घेरे में है।"

नीरज कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता भावनाओं की जगह अनुभव को अपना वोट देती है। लोग जानते हैं कि विकास किसने किया और स्थिरता किसने दी। तेजस्वी यादव का नाम आते ही लोगों को याद आता है जंगलराज का दौर, जबकि नीतीश कुमार का नाम आता है तो भरोसे और विकास की बात होती है।

नीरज कुमार ने एग्जिट पोल को लेकर कहा, "एग्जिट पोल दरअसल एग्जैक्ट पोल है। यह बिहार की जनता की सटीक नब्ज को दिखा रहा है। जो माहौल गांव से लेकर शहर तक है, वही इन पोल्स में झलक रहा है।"

उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता ने पहले ही अपना फैसला तय कर लिया है। इच्छा, आकांक्षा और संकल्प के बीच जनता ने मन बना लिया है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। 14 नवंबर (शुक्रवार) को वोटिंग की जानी है। इस बीच महागठबंधन और एनडीए के नेता नतीजे आने से पहले ही सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। बिहार में इस बार नीतीश कुमार फिर से 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या महागठबंधन की सरकार बनेगी, यह तो शुक्रवार को नतीजे आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें