मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

समृद्धि यात्रा में सुपौल पहुंचे नीतीश, 200 से ज्यादा योजनाओं को दी सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
समृद्धि यात्रा में सुपौल पहुंचे नीतीश, 200 से ज्यादा योजनाओं को दी सौगात

सुपौल। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दर्ज करने के बाद अपनी समृद्धि यात्रा पर निकले। इस चरण में उनकी समृद्धि यात्रा की शुरुआत सुपौल से हुई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल में कुल 569 करोड़ रुपये की 213 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 435 करोड़ रुपये की 84 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है, जबकि 135 करोड़ रुपये की 129 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। सुपौल में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी सहित सरकार के कई अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं मंत्री बिजेंद्र यादव को टोपी और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया, जिससे मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री ने इस समारोह में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए जहां सरकार की विकास योजनाओं को रेखांकित किया वहीं विपक्ष पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अच्छी तरह जानती है कि पहले की सरकारों के समय विकास की गति कैसी थी। कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि पहले शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे और कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद कमजोर थी। उन्होंने कहा कि पहले समाज में अक्सर सांप्रदायिक तनाव और टकराव की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन अब राज्य में सामाजिक सौहार्द और शांति का माहौल कायम हुआ है।

सरकार की विकास योजनाओं का लाभ हर वर्ग और हर समुदाय तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर तबके के विकास के लिए काम कर रही है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2018 में ही हर घर बिजली पहुंचा दिया गया है। अब आप सबको मुफ्त में ही बिजली दिया जा रहा है। अब हम लोग एक और काम कर रहे हैं। आपके घर में ही सोलर लगा रहे हैं, जिससे आपको बहुत फायदा होगा।

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण भी किया और लोगों से संवाद किया। मुख्यमंत्री मंगलवार को मधेपुरा भी जाएंगे जहां वे कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें