मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

ईद-उल-फितर के मौके पर नीतीश पहुंचे खानकाह-मुजीबिया फुलवारी शरीफ, ईद की दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ईद-उल-फितर के मौके पर नीतीश पहुंचे खानकाह-मुजीबिया फुलवारी शरीफ, ईद की दी बधाई

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को ईद-उल-फितर के पाक मौके पर खानकाह-मुजीबिया फुलवारी शरीफ जाकर वहां के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह आयतुल्ला कादरी से मुलाकात कर उनकी दुआएं लीं और ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद मुख्यमंत्री मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह-ए-मुनअमिया भी पहुंचे, जहां के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह शमीमुद्दीन अहमद मुनअमी के साथ मिलकर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की दुआ की। साथ ही वहां मौजूद लोगों को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री इस क्रम में तकिया शरीफ, मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह बारगाहे इश्क भी पहुंचे और सज्जादा नशीं सैयद शाह ख्वाजा आमिर शाहिद सहित अन्य लोगों से मुलाकात की और ईद की बधाई दी। ईद-उल-फितर के अवसर पर विभिन्न जगहों पर भ्रमण के दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा सहित कई अन्य विधायक श्याम रजक और विधान पार्षद संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

इससे पहले बिहार के पटना स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में परंपरागत रूप से ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान नहीं पहुंचे, उनकी जगह उनके पुत्र निशांत वहां पहुंचे और लोगों को ईद की मुबारकबाद और बधाई दी।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कई वर्षों से ईद के मौके पर गांधी मैदान पहुंचते रहे थे, लेकिन इस बार वे अनुपस्थित रहे। मुख्यमंत्री बनने के बाद से नीतीश कुमार हर साल यहां मौजूद रहते थे। इस बार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए।

निशांत के साथ मंत्री अशोक चौधरी समेत जदयू के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

मंच पर निशांत को गमछा ओढ़ाकर मुस्लिम नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जदयू के नेता निशांत ने कहा कि "ईद के इस पाक अवसर पर मैं अपनी तरफ से, मेरे पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से देशवासियों और बिहारवासियों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। अल्लाह की बरकत देशवासियों पर बनी रहे।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें