मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार स्वस्थ रहें और बिहार की बागडोर को संभाले: रामप्रीत मंडल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीतीश कुमार स्वस्थ रहें और बिहार की बागडोर को संभाले: रामप्रीत मंडल

पटना। राजधानी पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता रामप्रीत मंडल ने कहा कि अच्छी बात है कि शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है।

जदयू के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बिहार की जनता को अगली एनडीए सरकार से जो अपेक्षाएं हैं, मुझे पूरी उम्मीद है कि सरकार पूरा करने का हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली से पटना पहुंचा हूं।

उन्होंने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य का जिक्र करते हुए कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि नीतीश कुमार स्वस्थ रहें और बिहार की बागडोर को संभाले और उनके नेतृत्व में बिहार तरक्की के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

रामप्रीत मंडल ने पटना में आईएएनएस से बातचीत करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि अब उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि मैं आपके माध्यम से बिहार की सभी जनता, मेरे संसदीय क्षेत्र की जनता और पूरे भारत के नागरिकों को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दिखाए गए विश्वास के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

जदयू नेता ने कहा कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिली है। बिहार के लोगों ने विश्वास जताया है। बिहार के प्रगति के लिए पीएम मोदी-सीएम नीतीश की जोड़ी ने शानदार काम किया है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जीत का श्रेय प्रदेश के मतदाताओं को जाता है। जनता ने सीएम नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है।

बता दें कि भाजपा और जदयू के विधायक दलों की अलग-अलग बैठक हो चुकी है। बिहार भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का चुना है, जबकि जदयू ने नीतीश कुमार को अपना नेता चुना है। अब एनडीए की बैठक होने वाली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें