नीतीश कुमार पहुंचे राबड़ी आवास, मकर संक्रांति पर खाया चूड़ा-दही
पटना: देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व पर बिहार में दड़ी-चूड़ा (चिड़वा) का भोज होता है। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजद सुप्रीमो लालू यादव ने मिलने राबड़ी आवास पर पहुंचे। सीएम नीतीश यहां लालू प्रसाद यादव की ओर से आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। नीतीश ने राबड़ी आवास पर दड़ी-चूड़ा खाया। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आग से हाथ सेंकते नजर आए। दरअसल लालू यादव की ओर से सोमवार को दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए नीतीश कुमार पैदल ही सीएम आवास से निकल गए। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे। अपने आवास से नीतीश कुमार जब राबड़ी आवास पर पहुंचे तो तेजस्वी यादव ने गेट पर सीएम की आगवानी की। इस दौरान मीडिया ने नीतीश के सवाल पूछे, लेकिन सीएम हाथ जोड़कर मकर संक्रांति की बधाई देते हुए राबड़ी आवास में दाखिल हो गए। राबड़ी आवास पर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को मकर संक्रांति की बधाई दी। लालू भी नीतीश कुमार को देखकर खुश हो गए। इस दौरान राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव सहित कई लोग मौजूद थे। राबड़ी आवास पर नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय चौधरी भी दही-चूड़ा भोज में शामिल होने पहुंचे थे। इस दड़ी चूड़ा भोज में महागठबंधन के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री तेज प्रताप यादव, पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और आरजेडी के कई वरिष्ठ नेताओं ने वर्तमान सियासी हालत पर चर्चा की।





