मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

निशांत कुमार की जदयू में एंट्री कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक होगी : निशांत कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निशांत कुमार की जदयू में एंट्री कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक होगी : निशांत कुमार

पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की राजनीति में संभावित एंट्री पर कहा कि जिस दिन निशांत कुमार जदयू में शामिल होंगे, वह दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक होगा।

नीरज कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जनता की यही आकांक्षा है कि निशांत कुमार राजनीति में आएं। वे परिवार के संस्कारों पर गर्व करने वाले व्यक्ति हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के सारे कार्यकर्ता उस पल का इंतज़ार कर रहे हैं जब निशांत कुमार औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे और नेतृत्व संभालेंगे।

जदयू नेता का यह बयान उस समय आया है, जब निशांत कुमार की राजनीतिक पारी शुरू करने को लेकर बिहार में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

हाल ही में जदयू सांसद मनोज झा ने भी इस ओर संकेत दिया था कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए। कार्यकर्ता और शुभचिंतक भी चाहते हैं कि वे राजनीति में आए। उन्होंने कहा कि आखिरी फैसला निशांत कुमार को ही लेना है। हालांकि, अभी तक राजनीति में एंट्री को लेकर निशांत कुमार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

बताते चले कि बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व भी निशांत कुमार के राजनीति में आने के दावे तेज हुए थे।

दूसरी ओर जदयू नेता नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद एक पल भी आराम नहीं किया। एनडीए के संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने के लिए तीन नए विभाग बनाए गए हैं।

कौशल एवं युवा विकास, नागरिक उड्डयन से संबंधित विभाग और उच्च शिक्षा विभाग। यह मुख्यमंत्री के पक्के इरादों का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी नेता ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हो। दुश्मन छाती पीटते रह गए, लेकिन जनता ने नीतीश कुमार को भारी बहुमत दिया। जो संकल्प लिया गया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें